Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में 57 पदों पर भर्ती निकाली, आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर से ऑनलाइन होगी शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती में मनोवैज्ञानिक, पर्यटन अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, प्रशिक्षक, अनुदेशक, कैमरा मैन, फोटो कॉपी मशीन ऑपरेटर और जूनियर तकनीकी सहायक सहित कई तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पद शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन प्रारंभहोगी, जबकि 30 दिसंबर 2025 आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तय की गई है।
आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन में सुधार की अवधि 3 से 5 जनवरी 2026 निर्धारित की है।आयोग के अनुसार इस भर्ती की लिखित परीक्षा 9 मार्च 2026 से आयोजित की जानी प्रस्तावित है। चयन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, परीक्षा पाठ्यक्रम एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

आयोग ने अभ्यर्थियों को समय पर आवेदन करने और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है। भर्ती से जुड़ी सभी सूचनाएं वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट की जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉