Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्पताल में “कैंसर सर्वाइवर मीट” का आयोजन, मुख्य अतिथि महापौर गजराज सिंह बिष्ट रहे उपस्थित

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्पताल के द्वारा शनिवार को एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायक “कैंसर सर्वाइवर मीट” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैंसर को मात दे चुके मरीजों को सम्मानित कर उनके साहस, धैर्य और जीवटता को नमन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2 बजे शुरु हुआ। कार्यक्रम संचालन नर्सिंग अधिकारी नेहा पांडे ने प्रस्तुत किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा, “कैंसर से लड़ाई लड़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति समाज के लिए प्रेरणा हैं। उनका आत्मबल और सकारात्मक दृष्टिकोण सभी को सीख देता है।”

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम में उजाला सिग्नस की ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ टीम में डॉ. शलभ अरोड़ा, डॉ. सौरभ नंदी एवं डॉ. नम्रता शर्मा  ने कैंसर उपचार में नवीनतम विधियों की जानकारी दी तथा मरीजों के सफल अनुभव साझा किए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के अवसर पर 23 अगस्त को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन, सांसद अजय भट्ट करेंगे प्रतिभाग

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एचएस भंडारी ने कहा, “कैंसर केवल एक रोग नहीं, बल्कि एक मानसिक और भावनात्मक संघर्ष है। ऐसे में चिकित्सकीय सहायता के साथ-साथ भावनात्मक सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है। शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन रमेश शर्मा ने उजाला सिग्नस हॉस्पिटल द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि हल्द्वानी में बड़े शहरों की भांति कैंसर रोग का उच्चस्तरीय इलाज़ उपलब्ध है।

अमर उजाला, हल्द्वानी के यूनिट प्रमुख अमित सिंह ने कहा, “इस प्रकार के आयोजन समाज में आशा और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। कैंसर को हराने वाले लोग हमारे समय के सच्चे नायक हैं और इनकी आवाज को समाज तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है।

अस्पताल के उप चिकित्सा निदेशक डॉ. नवनीत शेखसरिया ने कार्यक्रम के समापन पर सभी कैंसर विजेताओं को बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि उजाला सिग्नस अस्पताल भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कैंसर रोगियों को उच्चस्तरीय सेवाएं उपलब्ध कराता रहेगा। साथ ही 100 बेड का विशेष कैंसर हॉस्पिटल उजाला सिग्नस द्वारा तैयार किया किया जा रहा है। जो अगले वर्ष तक सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा: 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा

इस अवसर पर सभी कैंसर सर्वाइवर्स ने अपने चिकित्सक व अस्पताल के प्रति अपने अनुभव भी सांझा किए।

यह आयोजन सभी उपस्थित लोगों के लिए अत्यंत भावनात्मक, प्रेरणादायक एवं समाजोपयोगी सिद्ध हुआ।इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में उजाला सिग्नस हॉस्पिटल के डिजिटल हैड तारा सिंह नगरकोटी, कॉरपोरेट मैनेजर प्रदीप सिंह जीना, मार्केटिंग मैनेजर मनोज जोशी, संयोजक नीलम पांडे, रमा शाही व अन्य स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉