उत्तराखण्डनैनीताल
मजबूत सुरक्षा के बीच मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से जारी

ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी:- पंचायत चुनाव के अंतर्गत आज जनपद नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी माहौल में सुचारु रूप से प्रारम्भ हो चुकी है।
ADVERTISEMENTS
सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद एवं बहुस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं, अधिकारियों द्वारा मतगणना केंद्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है।

साथ ही बम निरोधक दस्ते द्वारा चेकिंग की जा रही है।
ADVERTISEMENTS


सभी प्रत्याशियों, उनके समर्थकों एवं आम नागरिकों से अपील-
शांतिपूर्वक और अनुशासित व्यवहार रखें।
अफवाहों पर ध्यान न दें।
पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
चुनाव परिणामों को लोकतांत्रिक मर्यादा, अनुशासित एवं शांतिपूर्ण तरीके के साथ स्वीकार करें।
ADVERTISEMENTS











