Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

विवाह समारोह में जयमाला के दौरान दूल्हे को आया चक्कर, बिना दुल्हन के बारात लौटी वापस

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:- चौखुटिया के एक गांव में चल रहे विवाह समारोह में उसे समय हड़कंप मच गया जब जयमाला के दौरान दौरा पढ़ने से दूल्हा मंच पर ही गिर पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार शादी के रीति रिवाज चल रहे थे कि इस बीच दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह दौरा पड़ने से जमीन पर गिर गया तो बारातियों ने किसी तरह दूल्हे को संभाला। वहीं कुछ देर स्थिति सामान्य होने के बाद दूल्हे को फिर चक्कर आने लगे तो दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया। ऐसे में बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
Ad

चौखुटिया के एक गांव में हल्द्वानी से बारात पहुंची। विवाह की शुरुआती रस्म पूरी हो गई तो जयमाला के लिए दूल्हा मंच पर चढ़ा, तभी उसके शरीर में कंपन होने लगी और वह जमीन गिर गया। जिसके कारण विवाह समारोह में अफरातफरी मच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

दूल्हे के मुंह से झाग निकल रहा था और आंशिक रूप से उसकी जीभ भी कट गई। स्थानीय फार्मासिस्ट को मौके पर बुलाया गया और उनके द्वारा परीक्षण करने पर  बीपी बढ़ने की बात कही गयी। ऐसे में जयमाला कार्यक्रम रोक दिया गया, इससे दोनों पक्षों में मायूसी छा गई।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार

वहीं इस दौरान रविवार सुबह फिर दूल्हे को दो बार मिर्गी जैसे दौरे आ गए। ऐसे हालात में दुल्हन पक्ष ने लड़की विदा करने से साफ मना कर दिया। आपसी सहमति के बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉