Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

7 साल के बच्चे की सांप के काटने से मौत

ADVERTISEMENTS Ad


अल्मोड़ा। बाड़ेछीना में सात साल के बच्चे को सांप ने काट दिया। जागरूकता के अभाव में परिजन बच्चे को अस्पताल ले जाने के बजाए झाड़फूंक के लिए ले गए। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर आनन फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार बाड़ेछीना के शील निवासी दिनेश कुमार के सात वर्षीय बेटे नैतिक कुमार को घर के पास खेत में खेलने के दौरान सांप ने काट दिया। सांप के काटने का पता चलने पर परिजन उसे पास के एक गांव में झाड़ फूंक कराने ले गए। लेकिन बच्चे की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। ज्यादा तबियत खराब होने पर परिजन फिर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। इधर, बेस अस्पताल अल्मोड़ा के प्रभारी एमएस डॉ. अमित कुमार ने बताया कि परिजन बच्चे को समय पर अस्पताल लाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉