Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

मवेशियों के लिए घास लेने गई 22 वर्षीय युवती पर गुलदार का हमला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए कराया भर्ती, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:-  बाघ के आतंक के बीच अब स्याल्दे ब्लॉक क्षेत्र में गुलदार की दहशत ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार देर शाम मवेशियों के लिए घर से कुछ दूर घास लेने गई 22 वर्षीय युवती पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। गुलदार के झपटते ही युवती घायल हो गई, लेकिन उसने हिम्मत दिखाई और दराती के सहारे गुलदार का सामना करती रही।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना के बाद घायल युवती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत को लेकर चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बबलिया ग्राम पंचायत के मयाल तोक निवासी हर सिंह कत्यूरा की 22 वर्षीय पुत्री सुनीता गुरुवार देर शाम मवेशियों के लिए घास लेने घर से कुछ दूरी पर गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक उस पर झपट्टा मार दिया।
अचानक हुए हमले से सुनीता जरूर सहम गई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। गुलदार के हमले के बीच उसने शोर मचाकर परिजनों और ग्रामीणों को मदद के लिए पुकारा। साथ ही हाथ में मौजूद दराती के सहारे गुलदार का सामना करती रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

युवती की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों के पहुंचने और हल्ला मचाने पर गुलदार युवती को घायल छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इस दौरान हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर , इलाके में गश्त बढ़ाई

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सामाजिक कार्यकर्ता सुमित सिंह मनराल के अनुसार वन अनुभाग अधिकारी चंद्रशेखर त्रिपाठी, बीट अधिकारी पंकज सिंह बिष्ट, किशोर कुमार आर्या और बलवीर सिंह समेत वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

वन विभाग की टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं, जबकि उसे पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है। वन कर्मियों के दल ने गांव और आसपास के इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी है।

गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत

सल्ट क्षेत्र के डभरा सौराल के घोड़ीधार में बाघ की सक्रियता के बीच अब स्याल्दे ब्लॉक में गुलदार के हमले की घटना ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल और आसपास के इलाकों में वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ने से लोगों में भय का माहौल है।

गुलदार के हमले में घायल सुनीता का उपचार सीएचसी देघाट में जारी है। वहीं वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले जंगल अथवा घास के लिए दूर जाने से बचने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉