Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

रामलीला मंचन के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। यहां  कमलुवागांजा क्षेत्र में रामलीला मंचन के दौरान गोली मारकर एक एडवोकेट की हत्या कर देने से हड़कंप मच गया, तथा रामलीला में अफरा–तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामलीला मंचन के दौरान उमेश नैनवाल नाम के युवक को उनके चचेरे भाई ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद गंभीर अवस्था में घायल उमेश को रामलीला में मौजूद लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है पारिवारिक विवाद के चलते चचेरे भाई ने गोली मारकर उमेश की हत्या कर दी है जो कि अभी मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र और सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गयी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक उमेश नैनवाल पेशे से अधिवक्ता हैं।
मौके पर पहुंचे एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया रामलीला मंचन के दौरान गोली चलने की वारदात में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। एसएसपी ने कहा कि घटना की हर एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है। घटना के वक़्त मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के अलावा सबूत जुटाए जा रहे हैं। हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल चल रही रामलीला के दौरान अचानक गोली चलने की घटना से रामलीला में भगदड़ मच गई, और देखते ही देखते लोग इधर-उधर भागने लगे, और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉