Medical
उत्तराखण्ड

नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने वाले शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

गोपेश्वर:- नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी करने और उसके साथ अश्लील बातें करने, गलत इरादे से छात्रा को छूने के आरोपी एक निजी विद्यालय के शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

गोपेश्वर थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया सोमवार को एक व्यक्ति ने थाने में आकर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी, गलत तरीके से छूने और गंदी गंदी बातें करने के संबंध में उसके विद्यालय के शिक्षक देवेन्द्र चन्द्रवाल के विरुद्ध एक लिखित तहरीर दी थी। थाना गोपेश्वर में आरोपी शिक्षक के विरुद्ध केस किया गया, जिसकी विवेचना उनि शिखा तेग्रवाल द्वारा की जा रही है। एसपी सर्वेश पंवार के आदेश पर थानाध्यक्ष गोपेश्वर विनोद चौरसिया के नेतृत्व में गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। आरोपी देवेन्द्र चन्द्रवाल को सोमवार को गोपेश्वर से गिरफ्तार किया। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घरेलू विवाद के चलते युवक ने डंडे से पीट-पीट कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉