Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

10 नवंबर को युवा महोत्सव का आगाज, खेल मंत्री रेखा आर्या ने दी जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश में आगामी 10 नवम्बर को युवा महोत्सव का आगाज़ होगा l खेल मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी दी है कि 10 नवंबर से हम राज्य में युवा महोत्सव का आयोजन करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव का विषय ‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवाचार’ है। 
उन्होंने कहा कि हमने महोत्सव के समापन समारोह के लिए केंद्रीय खेल मंत्री को आमंत्रित किया है। इस महोत्सव के दौरान खेल प्रतियोगिताएं और प्रेरक भाषण होंगे और कई जाने-माने खिलाड़ियों के भी भाग लेने की संभावना है। इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। युवा महोत्सव के दौरान सीएम 28 जनवरी 2025 से होने वाले राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण के लिए ‘वालंटियर पोर्टल’ का उद्घाटन भी करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फास्ट फूड की दुकान में लगी आग, गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट से पूरे बाजार में मची अफरा-तफरी, एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉