Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाबागेश्वर

ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, महिला समेत तीन की मौत, एक महिला की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर के कपकोट विकासखंड से करीब 42 किलोमीटर दूर स्थित तीख क्षेत्र के पास बुधवार की शाम एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने मौके से तीन शव बरामद कर लिए हैं, जबकि एक महिला की तलाश जारी है। कार में दो महिलाओं समेत चार लोग सवार थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान
Ad

जानकारी के अनुसार बुधवार को एक ऑल्टो कार बदियाकोट से भराड़ी की तरफ जा रही थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में गिर गई। हादसे में कार में सवार चालक 32 वर्षीय सुंदर सिंह ऐठानी पुत्र गोपाल सिंह निवासी ऐठानी, निवासी भराड़ी, 30 वर्षीय मुन्ना शाही पुत्र मोहन सिंह, निवासी असों डणू और 30 वर्षीय पूनम पांडे निवासी बागेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों लोगों के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि कार में सवार 33 वर्षीय नीलम रावत निवासी तिमलाबगड़ की खोजबीन जारी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद कपकोट थानाध्यक्ष समेत पुलिस दल, एसडीआरएफ की टीम ने तीन शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि एक महिला की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉