Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश, उल्लंघन करने पर डीलर को देना होगा लाइफटाइम टैक्स का 15 गुना जुर्माना

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मा. मुख्यमंत्री, दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन के दोपहिया वाहन संचालन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान संज्ञान में आया है कि मण्डल अन्तर्गत कुछ दोपहिया वाहन बिना रजिस्ट्रेशन नंबर आवंटित हुए सड़कों पर चलाए जा रहे हैं। नियमानुसार बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी वाहन का सड़क पर संचालन प्रतिबंधित है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि कोई वाहन डीलर वाहन क्रय करने वाले व्यक्ति/स्वामी को बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के वाहन विक्रय कर संचालन हेतु देता है, तो ऐसे डीलर पर नियमानुसार लाइफ टाइम टैक्स के 15 गुना जुर्माना आरोपित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने सम्भागीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी/अल्मोड़ा को निर्देशित किया है कि क्षेत्र में ऐसे सभी वाहनों को चिन्हित कर सम्बन्धित वाहन डीलरों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। इस संबंध में की गई कार्यवाही की आख्या 7 दिवस के भीतर आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और नियमों का कड़ाई से पालन कराना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉