Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने विधायक बंशीधर भगत और दमुवाढूंगा वासियों के साथ कैंप कार्यालय में बैठक की, कहा स्वामित्व योजना के अंतर्गत दमुवाढूंगा का किया जाएगा सर्वे

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- दमुवाढूंगा वासियों को भूमि मालिकाना हक के सम्बन्ध में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने  कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत एवं दमुवाढूंगा वासियों के साथ कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में बैठक की।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि दमुवादूँगा को 2016 में राजस्व ग्राम घोषित कर दिया गया था, तत्पश्चात सर्वे के आदेश भी जारी कर दिए गए थे, इसके उपरांत 2020 में घनी आबादी होने के कारण सर्वे के कार्य में अड़चनें आ रही थी जिसके चलते सर्वे के कार्य को वापस लेना पड़ा, साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान में घनी आबादी होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ भी पूरी तरह क्षेत्र वासियों को नहीं मिल पा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा स्वामित्व योजना अंतर्गत दमुवाढूंगा का सर्वे किया जाएगा। इसके अंतर्गत सर्वे का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना है और जिसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन द्वारा शासन को भेजी जानी है, जिस सम्बन्ध में कार्यवाही गतिमान है। बैठक के दौरान उप जिला अधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अवगत कराया कि जवाहर ज्योति दमुवादूँगा का कुल क्षेत्र 225.34 हेक्टेयर भूमि है, जिसे वर्ष 2016 में राजस्व ग्राम घोषित कर दिया गया था, जिसमें कुल क्षेत्रफल का 75% आबादी और 10% कृषि भूमि है, साथ ही उप जिलाधिकारी हल्द्वानी ने यह भी स्पष्ट किया कि धारा 48 के अंतर्गत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा जो शासन द्वारा जारी होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की योजना से बदली प्रशांत की राह, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना स्वरोजगार का बना आधार, होटल व्यवसाय शुरू कर बने आत्मनिर्भर
Ad

बैठक के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने सचिव जिला विकास प्राधिकरण और नगर आयुक्त को निर्देश दिए की इस दौरान क्षेत्र में कोई भी नई कॉलोनी या नई प्लाटिंग व अतिक्रमण न हो। उन्होंने इस सम्बन्ध में ग्रामीणों को भी अवगत कराया। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को भी निर्देश दिए कि जंगल की सीमा में फायर लाइन तैयार कर ली जाए और किसी भी कीमत पर जंगल की तरफ अतिक्रमण न होने दिया जाए, यह सुनिश्चित किया जाय।

बैठक में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने अवगत कराया कि दमूवाढूंगा वासियों को मालिकाना हक दिलाए जाने हेतु वह लगातार प्रयासरत हैं। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री से भी मिलकर वार्ता की। उन्होंने कुमाऊं आयुक्त से कहा कि जबतक मलिकाना हक नहीं मिल जाता है उन्हें आवश्यक सुविधा व लाभ मिलते रहें। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में निवास करने वाले लोग अनेक सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते है, इस हेतु सर्वे का कार्य शीघ्र कराया जाय। इस दौरान दमुवाढूंगा वासियों का कहना था कि वह नगर निगम को भवन कर देने के लिए पूर्णतः सहमत है, इस सम्बन्ध में बैठक में उपस्थित नगर आयुक्त ने अवगत कराया कि भवन कर के सम्बन्ध में शीघ्र ही सर्वे का कार्य कराया जाएगा। इस दौरान डीएफओ दिगंत नायक, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल, नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी राहुल शाह, पूर्व ग्राम प्रधान दमूवाढूंगा महेश जोशी, शिव गणेश, विजय कुमार पूर्व ग्राम प्रधान, देवीदयाल उपाध्याय, मुन्नी बिष्ट, हृदेश कुमार, महेशानन्द, फकीर राम, कैलाश, भैरव जोशी, नंदलाल, रोहित मौर्य, भुवन चंद्र, चंदन भाकुनी, कमल शाह, पान सिंह नेगी, समेत अन्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉