Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

लगातार हो रही बारिश के चलते नैनी झील का बढ़ा जलस्तर, मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों बारिश की चेतावनी जारी की

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  मानसून का असर लगातार बना हुआ है। नैनीताल में रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लगातार वर्षा से जनजीवन प्रभावित है और प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है। मौसम विभाग ने भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले 24 घंटे में नैनीताल में 217 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो प्रदेश में सबसे अधिक बारिश वाले क्षेत्रों में रही। भीमताल में 161 मिलीमीटर और हल्द्वानी में 122.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। मुक्तेश्वर में भी 107.7 मिलीमीटर वर्षा हुई। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मार्ग बाधित होने का खतरा बढ़ गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को बरसात और आपदा की समस्याओं से निपटने के लिए अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश, मार्गो को खोलने के लिए जेसीबी और पोकलैंड मशीनें भेजने को कहा
Ad

झील के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर

नैनी झील के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए संबंधित विभाग स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं। भारी बारिश के दौरान झील में पानी के बढ़ने से निचले इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने शुक्रवार को नैनीताल, चंपावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  लगातार हो रही बारिश के चलते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश

लगातार बारिश का असर सड़क यातायात पर भी पड़ा है। राज्य में भूस्खलन और अन्य कारणों से 108 सड़कें बंद बताई गई हैं, जिनमें नैनीताल की 23 सड़कें शामिल हैं। संबंधित विभाग बंद मार्गों को खोलने के लिए काम कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने विशेषकर पहाड़ी और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वालों से सतर्क रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉