Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रशासनिक अकादमी में कार्यरत युवक का शव मिलने से हड़कंप

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में कार्यरत एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बता दें युवक का शव महिला की वेशभूषा में मिला है. इसके साथ ही युवक ने मेकअप भी किया हुआ था.
मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में उस समय हड़कंप मच गया जब अकादमी में कार्यरत एक 22 साल के युवक का शव अकादमी परिसर के स्टाफ के कमरे से मिला। युवक ने स्टाफ के कमरे में ही रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. हैरानी की बात तो ये थी की युवक का शव महिला की वेशभूषा में मिला है.
बता दें युवक ने साड़ी पहनी हुई थी. इसके साथ ही मेकअप भी किया हुआ था, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने स्टाफ के कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस की टीम आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad

बता दें ठीक इस तरह का मामला पंतनगर से भी सामने आया था। एयरपोर्ट में एयर ट्रैफिक इंचार्ज का शव अपने कमरे में पंखे से लटका मिला था, मृतक के माथे पर बिंदी, होंठों पर लिपस्टिक और नाईट ड्रेस में मृतक को देख सब हैरान थे कि आखिर उसने ये कदम क्यों उठाया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश, उल्लंघन करने पर डीलर को देना होगा लाइफटाइम टैक्स का 15 गुना जुर्माना
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉