Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

बाढ़ का नजारा देखने गए 11 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर, सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग

ADVERTISEMENTS Ad

बाजपुर:- बाजपुर क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बाढ़ का नजारा देखने गए 11 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान खमरिया गांव निवासी यश के रूप में हुई है। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, रविवार को पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते लेवड़ा नदी में उफान आ गया। इसी दौरान यश अपने दोस्तों के साथ बेरिया दौलत रोड पर बाढ़ देखने गया था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट
Ad

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टाट वाले बाबा मंदिर के पास बनी नहर से यश को बाहर निकाला गया और तत्काल उप जिला चिकित्सालय बाजपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, भाजपा नेता राजेश कुमार और गौरव शर्मा मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश
Ad

ग्रामीणों में आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था की मांग
हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी किनारे बैरिकेडिंग सहित सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉