Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

शराब के नशे में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

बेरीनाग। पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग से 45 किलोमीटर दूर नाघर गांव में शराब के नशे में बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने में चाकू मारकर हत्या कर दी। होली के बाद घर के बाहर आंगन में हुई इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले की सीमा पर स्थित नाघर गांव में 38 वर्षीय नरेंद्र मेहता पुत्र स्व. जवाहर सिंह मेहता अपने बड़े भाई बालम मेहता के साथ घर के बाहर आंगन में बैठा था। बड़ा भाई हरियाणा में एक निजी कंपनी में काम करता है और होली की छुट्टी में घर आया है। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई। तैश में आकर बड़ा भाई बालम रसोई से चाकू लेकर आया और छोटे भाई नरेंद्र के सीने में घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को बालम और अन्य परिजन जिला अस्पताल बागेश्वर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र के चचेरे ससुर बागेश्वर निवासी नरेन्द्र सिंह कपकोटी ने बेरीनाग थाने में तहरीर दी है। उधर, एसओ महेश जोशी ने बताया कि बीएनएस की धारा 103 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। प्रथम दृष्टया शराब के नशे में वारदात का होना सामने आ रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉