Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

जिला पंचायत अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख पदों के चुनाव की अधिसूचना जारी, 14 अगस्त सुबह 10 बजे से 3 तक होगा मतदान

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने आज 7 अगस्त को चुनाव संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही हरिद्वार जिला छोड़ बाकी प्रदेश के 12 जिलों के जिला और क्षेत्र पंचायतों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जो मतगणना प्रक्रिया संपन्न होने तक लागू रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके बाद 14 अगस्त को ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत प्रदेश के 12 जिलों में सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के पदों के लिए दो चरणों में मतदान की प्रक्रिया 24 और 28 जुलाई को संपन्न हुई थी। इसके साथ ही 31 जुलाई को मतगणना हुई थी। ऐसे में अब राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ ही क्षेत्र पंचायतों के प्रमुखों, ज्येष्ठ उप प्रमुखों और कनिष्ठ उप प्रमुखों के पदों पर चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉