Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में मानसून सक्रियता के चलते अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में कहीं-कहीं  भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के  दौर के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा। लगातार बारिश के कारण जहां मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाओं ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में अगले दो दिन प्रदेश के लिए मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। तेज बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव और पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क मार्ग बाधित होने की स्थिति पैदा हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली और उत्तरकाशी में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के शेष जिलों में गरज-चमक के साथ तेज से अति तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

लगातार बारिश का असर प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय दोनों क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। मैदानी इलाकों में बारिश का पानी जमा होने से आवाजाही प्रभावित हो रही है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। संवेदनशील इलाकों में बारिश के दौरान सड़क पर मलबा आने और यातायात बाधित होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को मौसम की स्थिति देखकर ही सफर करने की सलाह दी गई है। वहीं नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास न जाने की प्रशासन ने अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉