Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

तालाब में नहाते वक्त डूबा युवक, एसडीआरएफ की टीम ने रात्रि सर्च ऑपरेशन के दौरान शव किया बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। ज्योलीकोट के पास तालाब में नहाते समय युवक डूब गया। एसडीआरएफ ने रात्रि सर्च ऑपरेशन करने के बाद शव बरामद किया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक कल 31 मई की देर रात्रि को पुलिस चौकी ज्योलीकोट के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि ज्योलीकोट में एक युवक नदी में डूब गया है, जिसकी सर्चिग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हड्डी रोग जांच एवं नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार 22 अगस्त को, हड्डियों और शुगर की जांच के अलावा योग परामर्श भी मिलेगा
Ad

सूचना मिलते ही पोस्ट नैनीताल से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटना स्थल रोड से लगभग 2 से तीन किलोमीटर नीचे स्थित एक तालाब में थी, जहाँ युवक डूब गया था। एसडीआरएफ टीम ने रात्रि के घनघोर अंधेरे और विषम परिस्थितियों के बावजूद मौके पर पहुंचकर तुरंत सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय इलाकों में आज मूसलाधार बारिश के आसार, देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना
Ad

टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सर्चिग के दौरान तालाब से युवक जीवन रावत पुत्र तेज सिंह रावत, उम्र 21 वर्ष निवासी बच्चीनगर हल्द्वानी का शव बरामद किया। शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉