Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अमित मौर्य मर्डर केस में पुलिस को मिली सफलता, सिर और हाथ बरामद, पुलिस जल्द करेगी हत्याकांड का खुलासा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के गौलापार इलाके में हुए 11 वर्षीय बालक अमित मौर्य मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस इस मामले के खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस ने अमित का कटा हुआ सिर और दाहिना हाथ बरामद कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले के रहस्य से पर्दा उठा दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

अमित मौर्य पिछले गुरुवार को अचानक लापता हो गया था। वह घर से कोल्ड ड्रिंक लेने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसके पिता बीते कई वर्षों से इस क्षेत्र में बटाई पर खेती करते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

घटना के दो दिन बाद, शनिवार को अमित का धड़ उसके घर के पास ज़मीन में दबा हुआ मिला, लेकिन उसका सिर और एक हाथ गायब था। इस जघन्य हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। पिछले चार दिनों से लगातार काठगोदाम चौकी पर स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे थे। मृतक के कई रिश्तेदार भी बरेली से हल्द्वानी पहुंचे और न्याय की मांग को लेकर दबाव बढ़ता गया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने लगातार खोजबीन के बाद आखिरकार शव के लापता हिस्सों को बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे कौन और क्या कारण था।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

सूत्रों की मानें तो आरोपी ने हत्या के पीछे तांत्रिक अनुष्ठान से जुड़े कारण हो सकते हैं, हालांकि पुलिस अभी इस पहलू की जांच कर रही है। सूत्र बताते है कि आरोपी की निशानदेही पर मासूम का सिर और हाथ बरामद किए गए। सूत्रों की माने तो पुलिस आज अमित हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉