Medical
उत्तराखण्ड

होली पर तेज धूप और गर्मी की संभावना, तापमान में हो रही बढ़ोतरी, सुबह शाम मिलेगी राहत

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/देहरादून:- होली के त्योहार पर तेज धूप और और गर्मी की संभावना जताई जा रही है। उत्तराखंड में फिलहाल मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है। मैदान से लेकर पहाड़ तक चटक धूप खिलने से दिन के समय गर्मी का अहसास बढ़ेगा। खासतौर पर मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। सोमवार को तेज धूप ने अपने तेवर दिखा दिए, जिससे तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। यही सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

सात मार्च तक प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्वानुमान के मुताबिक सात मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। यानी होली के दौरान बारिश की कोई आशंका नहीं है। हालांकि आठ मार्च को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन इसका व्यापक असर देखने को नहीं मिलेगा

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब मौसम के पैटर्न में बदलाव साफ नजर आ रहा है। हल्के-फुल्के बदलाव के बावजूद तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। जलवायु परिवर्तन के कारण मौसमी चक्र प्रभावित हो रहा है, जिससे सामान्य परिस्थितियों में होने वाली ठंडक अब कम देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी

दिन में बढ़ेगी गर्मी, सुबह-शाम मिलेगी राहत

मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय तेज धूप से गर्मी का प्रभाव अधिक रहेगा, जबकि पहाड़ी इलाकों में भी सामान्य से अधिक तापमान महसूस किया जा सकता है। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बनी रह सकती है।

ऐसे में होली खेलने के दौरान लोगों को धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। रंगों के इस त्योहार पर मौसम भले ही साफ रहे, लेकिन बढ़ती गर्मी से सतर्क रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉