Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

हादसा: टेंट हाउस का वाहन खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत, हेल्पर गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

विकासनगर:- दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कोतवाली क्षेत्र स्थित मदीना बस्ती निवासी वाहन चालक राशिद अली उर्फ राजू (35) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि हेल्पर हुकुम गंभीर रूप से घायल हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर मृतक और घायल को खाई से बाहर निकाला। घायल को उप जिला चिकित्सालय विकासनगर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन एक टेंट हाउस का है। चालक और हेल्पर विवाह समारोह संपन्न कराने के बाद टेंट व अन्य सामग्री लेकर विकासनगर लौट रहे थे, तभी वाहन खाई में गिर गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉