Medical
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह, हेली टिकटों के लिए मची होड़, महज 1 घंटे में 15 जून तक की सभी सीटें हो गयीं फुल

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में बेहद उत्साह है, केदारनाथ धाम के लिए 22 अप्रैल से शुरू होने वाली हेली चार धाम यात्रा को लेकर लोगों में बेहद उत्साह सेवा की टिकटों की बुकिंग शुरू होते ही श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बुधवार शाम आईआरसीटीसी ने जैसे ही हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग पोर्टल खोला, महज एक घंटे के भीतर 15 जून तक की सभी टिकटें फुल हो गईं।

ADVERTISEMENTS Ad

आईआरसीटीसी पोर्टल शाम 6 बजे खुला था। शुरुआत में भारी संख्या में लोगों के एक साथ लॉगिन करने से वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कतें आईं, लेकिन जल्द ही सिस्टम सामान्य होने के बाद टिकटों की बुकिंग तेज हो गई। देखते ही देखते 31,607 यात्रियों ने हेली टिकट बुक कर लीं और पूरा स्लॉट फुल हो गया।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए)के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए सभी टिकटों की बुकिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 15 जून के बाद की यात्रा के लिए अगले चरण की बुकिंग जून के पहले सप्ताह में खोली जाएगी।

केदारनाथ धाम के लिए इस बार गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेलीकॉप्टर सेवाएं संचालित की जाएंगी। गुप्तकाशी से ट्रांस भारत और चिप्सन एविएशन, फाटा से यूनाइटेड हेली चार्टर्ड, रजस एयरोस्पोर्ट और पिलिग्रिमेज एविएशन, जबकि सिरसी से एरो एयरक्राफ्ट और हिमालयन हेली शटल सेवा संचालित करेंगी।

हेली टिकटों की रिकॉर्ड  बुकिंग से साफ है कि इस बार भी केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और यात्रा सीजन के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉