Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया में एक दिन की मोहलत बढ़ी, अंतिम तिथि अब 15 अक्टूबर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में जुलाई 2026 सत्र के तहत पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक दिन की मोहलत और दी गई है। विश्वविद्यालय ने पूर्व में पंजीकृत विद्यार्थियों के शेष सेमेस्टरों और वर्षों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी है। ऐसे में पात्र विद्यार्थियों के पास प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का अब अंतिम अवसर है।

विश्वविद्यालय के अनुसार, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम और षष्ठ सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी, जहां लागू हो, निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि 15 अक्टूबर के बाद प्रवेश की तारीख में कोई और विस्तार नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश और नए विद्यार्थियों के दाखिले की प्रक्रिया 13 अक्टूबर को ही बंद हो चुकी है। तिथि बढ़ाने का लाभ केवल जुलाई 2026 सत्र में पहले से पंजीकृत उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्हें अपने अगले सेमेस्टर या वर्ष में प्रवेश लेना है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आगे की पढ़ाई में किसी तरह की बाधा न आए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉