Medical
उत्तराखण्ड

समर्पण और सम्मान-2026′ समारोह में लगातार दूसरी बार सम्मानित हुए नाड़ी वैद्य राहुल गुप्ता और अंकिता गुप्ता, पिछले 15 वर्षों से दे रहे हैं चिकित्सा सेवाएं

‘हल्द्वानी:-  चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं, समर्पण और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से समाज को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए मुखानी, हल्द्वानी स्थित श्री विश्व प्रांगण आयुर्वेद चिकित्सालय (संपर्क: 7895372936) के आयुर्वेदिक चिकित्सक नाड़ी वैद्य राहुल गुप्ता और वैद्य अंकिता गुप्ता को लगातार दूसरी बार प्रतिष्ठित ‘समर्पण और सम्मान-2026’ से नवाजा गया है। एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र द्वारा सोमवार देर शाम रामपुर रोड स्थित होटल ब्लू सफायर क्लार्क्स इन में आयोजित एक भव्य समारोह में उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने दोनों चिकित्सकों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस समारोह में चिकित्सा जगत में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शहर के 26 चुनिंदा चिकित्सकों को सम्मानित किया गया, जिनमें आयुर्वेद के क्षेत्र से श्री विश्व प्रांगण आयुर्वेद चिकित्सालय, मुखानी, हल्द्वानी के दोनों चिकित्सक नाड़ी वैद्य राहुल गुप्ता एवं वैद्य अंकिता गुप्ता को यह गौरव प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व वर्ष 2023 में भी तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री धन सिंह रावत द्वारा इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जा चुका है।

गौरतलब है कि श्री विश्व प्रांगण आयुर्वेद चिकित्सालय, मुखानी, हल्द्वानी पिछले 15 वर्षों से निरंतर अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है। यह संस्थान न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि विश्व के 25 से अधिक देशों में अपनी चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से भारतीय आयुर्वेद और नाड़ी विज्ञान का नाम रोशन कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं, भूमि विवाद, दुर्घटना बीमा क्लेम, संपत्ति में हिस्सा दिलाने और प्लॉट पर कब्जे से जुड़े मामलों का मौके पर ही किया समाधान
Ad

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने चिकित्सकों के सेवा भाव की सराहना की और कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस सम्मान पर आभार व्यक्त करते हुए नाड़ी वैद्य राहुल गुप्ता और वैद्य अंकिता गुप्ता ने कहा कि लगातार दूसरी बार मिला यह सम्मान उन्हें और अधिक निष्ठा के साथ आयुर्वेद, नाड़ी परीक्षण एवं पंचकर्म चिकित्सा की प्राचीन विधाओं के माध्यम से देश-विदेश में जनसेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉