Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में सुनी जनता की समस्याएं, महिला को वापस दिलाई धनराशि, कई समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कुमाऊं कमिश्नर / सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय में भूमि सम्बन्धित विवाद, बकाया धनराशि वापस दिलाने, झूठी शिकायत, रजिस्ट्री भूमि बंधक मुक्त कराने आदि विभिन्न समास्याओं का मौके पर समाधान किया।

ADVERTISEMENTS Ad

फरियादी मीरा पंत को 9.5 लाख की धनराशि वापस दिलाई शेष 1.5 लाख सितम्बर 2026 तक वापस कराने के दिये निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

काठगोदाम निवासी मीरा पंत ने तपोवन काठगोदाम में भूमि खरीदने हेतु 11 लाख की धनराशि प्रमोद को दिये थे। प्रमोद ने न ही भूमि दी और न ही धनराशि वापस दी। विगत जनसुनवाई में मीरा पंत ने समस्या के बारे में आयुक्त को बताया जिस पर आयुक्त ने दोनो पक्षों की सुलह पर 7 लाख की धनराशि विगत माह वापस की गई, आज शनिवार को 2.5 लाख की धनराशि वापस दी गई, शेष धनराशि 1.5 लाख सितम्बर 2026 तक वापस करने के निर्देश आयुक्त ने दिये। मीरा पंत ने धनराशि वापस दिलाने पर आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

तनुजा पाण्डेय, आक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र नैनीताल एवं अन्य 9 लोगों द्वारा फरवरी 2026 से वेतन नही मिलने की शिकायत की।

तनुजा पाण्डेय, आक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र नैनीताल एवं अन्य 09 लोगों द्वारा प्रार्थनापत्र प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया गया है कि उन्हें फरवरी एवं मार्च, 2026 से वेतन नहीं मिला है। जबकि नियमित रूप से योगदान/कार्य किया जा रहा है। वेतन न मिलने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहाहै। अतः माह फरवरी, मार्च, 2026 से लंबित वेतन का जल्द से जल्द भुगतान करवाये जाने का अनुरोध किया गया है।

उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आयुक्त, ने शिकायतकर्ताओं को सुना गया और निदेशक, समाज कल्याण, उत्तराखण्ड, हल्द्वानी से वार्ता कर प्रत्येक दशा में एक सप्ताह में वेतन निर्गत करने के संबंध में निर्देश दिए गए।

बैंक में बंधक भवन 22 लाख की धनराशि को बंधक मुक्त कराने हेतु निर्देश

मंजू जोशी सदभावना कालोनी हल्द्वानी ने बताया कि दैवेश पाल एवं मनीष पाल द्वारा 2016 से उनके भवन को बैंक में बंधक बनाकर 38 लाख की सीसी लोन लिया है 10 वर्षों से केवल 16 लाख  वापस किये है। सीसी लोन होने के कारण सम्बन्धित बैंक से अनेकों बार धनराशि निकाल लेता है। जिससे उनका भवन बंधक मुक्त नही हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

उक्त प्रकरण में आयुक्त ने निर्देश दिये कि सीसी लोन समाप्त कर बैंक से लिखित लें ताकि उक्त खाते से केवल लोन जमा कर सकते है और निकाल नहीं सकते है। शेष धनराशि तीन माह के भीतर जमा कराने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में किरन डालाकोटी हल्द्वानी निवासी ने चोरी की गई धनराशि को वापस दिलाने, हेमा पचवाडी ने पडोसी द्वारा मानसिक रूप से प्रताडित करने, नागेन्द्र चन्द्र ने ज्वेलरी शॉप चोर को पकडवाने, हिमांशु डालाकोटी ने रामपुर रोड मुख्य मार्ग के चौडीकरण की समस्या के बारे में बताया। आयुक्त द्वारा ज्यादातर समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉