Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव सम्पन्न, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि, कलाकारों को किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में चल रहा पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव मंगलवार को भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल व आयुक्त दीपक रावत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गयी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि कुमाऊं द्वार महोत्सव केवल एक मेला नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आत्मा और अस्मिता का उत्सव है। यह महोत्सव हमें हमारी जड़ों, हमारी संस्कृति और हमारी परम्पराओं से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष इस महोत्सव की लोकप्रियता बढ़ रही है, प्रतिभागियों और दर्शकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जो इस बात का प्रमाण है कि लोग अपनी लोक संस्कृति से गहरा लगाव रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से हमारे लोक कलाकारों को देश-दुनिया के सामने अपनी कला प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिलता है, जिससे उत्तराखंड की संस्कृति को नई पहचान मिल रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में महिला कर्मचारियों को राहत, राज्य सरकार ने करवाचौथ पर कल गुरुवार को अवकाश किया घोषित
Ad

महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल बने आकर्षण का केन्द्र

समापन दिवस पर आयुक्त ने महोत्सव परिसर में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का स्थलीय निरीक्षण किया। स्टॉलों पर स्थानीय जैविक उत्पाद, पहाड़ी हस्तशिल्प, पारम्परिक व्यंजन और हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शित किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास का किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत, अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

आयुक्त ने कहा कि ये स्टॉल आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण की सच्ची तस्वीर पेश करते हैं। राज्य सरकार ‘लखपति दीदी योजना’ के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है कार्यक्रम के दौरान आयुक्त द्वारा कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।

समापन समारोह के दौरान आयुक्त द्वारा कुमाऊंनी सांग हिट दगड़ी कमला अलमौड़ में तेरो बंगला सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में आयुक्त दीपक रावत ने आयोजन समिति एवं सभी प्रतिभागियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉