Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड: यूकेएसएसएससी ने समूह-ग की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम किया जारी, सभी परीक्षाएं अब अगस्त और सितंबर में होंगी, चार परीक्षाओं का कैलेंडर जारी—

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने समूह-ग की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग ने दो परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है और एक परीक्षा की नई तिथि घोषित करते हुए कुल चार भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी किया है। सभी परीक्षाएं अब अगस्त और सितंबर माह में आयोजित होंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कनिष्ठ सहायक एवं वैयक्तिक सहायक भर्ती परीक्षा अब 23 अगस्त 2026 को प्रदेश भर में आयोजित की जाएगी। इसी दिन सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा भी प्रस्तावित है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

वहीं, पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा, जो पहले 12 जुलाई को प्रस्तावित थी, अब 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा विशेष तकनीकी अर्हता वाले पदों की भर्ती परीक्षा, जो 28 जून को होनी थी, उसे स्थगित कर 14 सितंबर 2026 की नई तिथि निर्धारित की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

आयोग ने संशोधित कार्यक्रम के अनुरूप परीक्षा तैयारियां भी तेज कर दी हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले प्रवेश पत्र और अन्य सूचनाओं पर नियमित नजर बनाए रखें।

लोअर पीसीएस-2024 के साक्षात्कार जुलाई के दूसरे सप्ताह में

इधर, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने लोअर पीसीएस-2024 के साक्षात्कार की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के अनुसार, साक्षात्कार जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित हैं। विस्तृत साक्षात्कार कार्यक्रम और संबंधित विज्ञप्ति जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

अभिलेख सत्यापन से वंचित अभ्यर्थियों को राहत

लोक सेवा आयोग ने उन अभ्यर्थियों को भी राहत दी है, जो विभिन्न कारणों से निर्धारित तिथि पर अभिलेख सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं हो सके थे। ऐसे अभ्यर्थी अब अपने आवश्यक दस्तावेज डाक के माध्यम से आयोग को भेज सकते हैं।

अधीक्षिका भर्ती का अंतिम परिणाम जारी

इसके साथ ही राज्य लोक सेवा आयोग ने महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षिका भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम भी जारी कर दिया है। आयोग ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के प्राप्त अंक भी जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉