Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

विजिलेंस की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, कानूनगो को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून से रुड़की पहुंची विजिलेंस की टीम ने चकबंदी कार्यालय में तैनात एक कानूनगो को दो हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। विजिलेंस की टीम बंद कमरे में कानूनगो से पूछताछ की, इस दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, देहरादून विजिलेंस से एक ग्रामीण ने शिकायत कर बताया कि रुड़की तहसील में चकबंदी कार्यालय में तैनात एक कानूनगो कृष्णपाल काम के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है और रिश्वत नहीं देने पर काम नहीं कर रहा है। इस पर विजिलेंस ने शिकायत की जांच की तो मामला सही पाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चेकिंग के दौरान चालान काटने की बजाय पुलिस पर रुपए लेकर छोड़ने के मामले पर विभाग में हड़कंप, आरोप सही पाए जाने पर एसआई और एएसआई निलंबित
Ad

बुधवार को टीम ने ग्रामीण को कानूनगो के पास दो हजार रुपये लेकर भेजा। जैसे ही ग्रामीण ने दो हजार रुपये की रिश्वत दी तो विजिलेंस ने कानूनगो को रंगेहाथ पकड़ लिया। विजिलेंस की कार्रवाई से तहसील में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं कार्यालय
बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसके बाद विजिलेंस की टीम ने कानूनगो से बंद कमरे में पूछताछ की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, शहरों के मास्टर प्लान को विशेष महत्व, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉