Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

डहरिया में गैस री-फिलिंग का कारखाना चला रहे दो लोग रंगे हाथों गिरफ्तार, मौके पर 27 गैस सिलेंडर बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी शहर में गैस रिफलिंग का कार्य लगातार फल फूल रहा है, पुलिस एवं खाद्य पूर्ति विभाग की टीम ने गैस री-फिलिंग के बड़े खेल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने डहरिया में एक टीन शेड के नीचे री-फिलिंग का कारखाना चला रहे दो लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया और मौके से 27 गैस सिलेंडर बरामद किए। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी कोतवाली के एसएसआई रोहिताश सागर ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ डहरिया स्थित प्रगति विहार में छापा मारा। यहां एक टीन शेड के नीचे गेस री-फिलिंग का अवैध कारखाना चल रहा था। पुलिस को देखते ही वहां हड़कंप मच गया। कारखाने में मौजूद दो युवक अचानक पुलिस को देख भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। दोनों गैस की री-फिलिंग करते हुए पकड़े गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले: प्रदेश भर में 31 मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Ad

पुलिस ने मौके से गैस री-फिलिंग करने के उपकरण के साथ 15 घरेलू और 12 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह घरेलू गैस सिलेंडर से गैस निकाल कर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में भरते थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपियों में गौजाजाली उत्तर दुर्गा कालोनी बरेली रोड निवासी रोहित अरोरा पुत्र श्याम सुंदर व हीरानगर निवासी विपिन कुमार पुत्र रविंद्र कुमार हैं। आरोपी डहरिया में किराए के टीन शेड में री-फिलिंग का काम कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने
Ad

पुलिस टीम में एसएसआई रोहताश सिंह सागर, एसआई प्रवीण कुमार, एएसआई राजेन्द्र मेहरा, पूर्ति निरीक्षक जगमोहन सिंह नेगी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिव्या अहीन पाण्डे, पूर्ति निरीक्षक अरूण खुल्बे व पूर्ति निरीक्षक सुबोध त्रिपाठी थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉