Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी ने पकड़ी इंडोनेशियाई महिला, बिना वीजा के भारत की सीमा में घुसने का कर रही थी प्रयास

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:-  भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने बुधवार को एक इंडोनेशियाई महिला को बिना वीजा भारत में प्रवेश करने का प्रयास करते हुए पकड़ लिया। महिला की पहचान सिंटा सिम्बोलोन के रूप में हुई है, जो अपने नेपाली मित्र सुरेश बडू (निवासी बैतड़ी, नेपाल) के साथ झूला पुल से भारत में घुसने की कोशिश कर रही थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

एसएसबी जवानों ने संदेह होने पर महिला से परिचय पत्र मांगा, जिसके बाद उसकी नागरिकता इंडोनेशिया की पाई गई। महिला के पास भारत का वीजा नहीं होने पर उसे वहीं रोक लिया गया। इसके बाद एसएसबी ने मामले की जानकारी स्पेशल ब्रांच और इंटेलीजेंस ब्यूरो  को दी।

ADVERTISEMENTS Ad

दोनों एजेंसियों के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर महिला से विस्तृत पूछताछ की। पूछताछ पूरी होने के बाद महिला को नेपाल आर्ड फोर्स के हवाले कर दिया गया। उधर, दिल्ली में हुए हालिया ब्लास्ट के बाद नेपाल सीमा से लगने वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। सीमा से भारत में आने वाले हर व्यक्ति की पूरी पहचान जांचने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉