Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस ने स्कूली छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जागरूकता का पाठ, नशे, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति पुलिस का जनजागरूकता अभियान जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध से बचाव और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

      इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों ने स्कूली छात्र-छात्राओं को सुरक्षा और अनुशासन का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

थाना काठगोदाम

ADVERTISEMENTS Ad

  राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवाडखेड़ा गौलापार में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन, नशे के दुष्प्रभावों तथा साइबर अपराध से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

थाना मुक्तेश्वर
      राजकीय इंटर कॉलेज कश्यालेख में विद्यार्थियों को डिजिटल फ्रॉड, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, साइबर धोखाधड़ी से बचाव एवं ऑनलाइन ठगी की स्थिति में 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। साथ ही नाबालिग छात्रों को वाहन न चलाने, हेलमेट पहनने, एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

थाना लालकुआं
       राजकीय महिला इंटर कॉलेज लालकुआं में छात्राओं को साइबर सुरक्षा, नशा मुक्त जीवन एवं यातायात के नियमों की जानकारी दी गई।।  उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉