Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

सड़क हादसा: देर रात बाइक टोंस नदी में जा गिरी, तेज बहाव में एक व्यक्ति लापता, दूसरे को एसडीआरएफ और पुलिस ने मिलकर किया रेस्क्यू, लापता की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी:- मोरी तहसील के सैंज गांव के पास कल सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक टोंस नदी में गिर गई। हादसे में रिशाणु गांव निवासी कुमरेश सिगटा (45) नदी के तेज बहाव में लापता हो गए, जबकि उनके साथ सवार दूसरे व्यक्ति को एसडीआरएफ और पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। देर रात तक चले संयुक्त सर्च अभियान के बावजूद लापता चालक का कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार सुबह एक बार फिर तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, कुमरेश सिगटा अपने साथी के साथ मझोग फिलिंग स्टेशन से बाइक में पेट्रोल भरवाकर गांव लौट रहे थे। सैंज गांव के समीप सामने से आ रहे एक वाहन की तेज रोशनी के कारण चालक ने बाइक को सड़क किनारे करने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे टोंस नदी में जा गिरी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय इलाकों में आज मूसलाधार बारिश के आसार, देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना
Ad

हादसे में बाइक और उस पर सवार दूसरा व्यक्ति जल संस्थान की पाइपलाइन में फंस गए। पाइपलाइन का सहारा मिलने से दूसरे व्यक्ति की जान बच गई और रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, बाइक चला रहे कुमरेश सिगटा नदी की तेज धार में बह कर लापता हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर, तेज बहाव और अंधेरा रेस्क्यू अभियान में बड़ी बाधा बने रहे। तमाम प्रयासों के बावजूद लापता व्यक्ति का कोई पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद

थाना प्रभारी कुलदीप शाह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह से एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू करेगी। नदी के किनारों और संभावित स्थानों पर व्यक्ति की तलाश की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉