Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस ने बैटरी चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, छह ट्रक बैटरियां बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-   बनभूलपुरा क्षेत्र में सक्रिय ट्रक बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार और विभिन्न कंपनियों की छह ट्रक बैटरियां बरामद की हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब आजाद नगर निवासी जुहैब आलम ने 7 फरवरी को इन्द्रानगर गेट के पास खड़े अपने डंपर से बैटरी चोरी होने की तहरीर थाना बनभूलपुरा में दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

जांच के दौरान आसपास खड़े अन्य ट्रकों से भी बैटरियां चोरी होने की बात सामने आई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गयी और मामले की सुरागरसी के बाद 14 फरवरी को गौला बाईपास रोड से चारों आरोपियों को दबोच लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी गौला नदी क्षेत्र में खड़े ट्रकों को निशाना बनाते थे। चोरी की बैटरियां एक कबाड़ी को बेच दी जाती थीं, जो उन्हें तोड़कर आगे सप्लाई कर देता था। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क और पूर्व में की गई अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

गिरफ्तार आरोपियों में तीन युवक बरेली जिले के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी कबाड़ी का काम करता है। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉