Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृति

बद्रीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड, जमने लगी है इंद्र धारा

ADVERTISEMENTS Ad

भले मानसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में बारिश नहीं हो रही हो, लेकिन सूखी ठंड  जमकर परेशान करने लगी है। इस वर्ष पहाड़ों में भी अभी तक बर्फबारी भले ही ना हुई हो, लेकिन तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड हो रही है। यहां तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। इसके चलते यहां बहने वाले नाले और झरने जमने लगे हैं। बदरीनाथ धाम के समीप बहने वाली इंद्रधारा भी जम चुकी है। केदारनाथ में भी शाम होते ही तापमान में गिरावट आ रही है। रात को यहां तापमान माइनस 5 तक पहुंच रहा है, जिससे पानी व पाला जम रहा है और सुबह कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते 3 नवंबर को केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। अब धाम में पुनर्निर्माण से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं के मजदूर व कुछ पदाधिकारी मौजूद है। बीते दस दिनों से धाम में ठंड का प्रकोप बढ़ा है। यहां पूर्वान्ह 11 बजे से अपराह्न बाद 4 बजे तक मौसम ठीक  है। शाम 5 बजे के बाद यहां शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से ठंड हो बढ़ रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जिलाधिकारी कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के दिए अधिकारियों को निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉