Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल जिले के विधानसभा क्षेत्र लालकुआं के आपदा प्रवाहित क्षेत्रों का मंत्री रेखा आर्या ने किया निरीक्षण, जलस्तर बढ़ने से हुए नुकसान का लिया जायजा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/लालकुआं:-  महिला कल्याण, बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण व जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को नैनीताल जनपद के विधानसभा क्षेत्र लालकुआं के विभिन्न आपदा प्रवाहित क्षेत्रों का निरीक्षण किया, तथा प्रभावितों से मिली। इस दौरान माननीय मंत्री ने क्षेत्र में भारी बारिश एवं गौला नदी के जल स्तर के बढ़ने से हुए नुकसान का जायजा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री ने बिंदुखत्ता के इंद्रानगर क्षेत्र में मानसून में गौला नदी से ग्रामीणों की कृषि भूमि एवं भवनों को हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान वह ग्रामीणों से भी मिली और उनसे वार्ता की।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्रामीणों द्वारा मुख्यतौर से गौला नदी से हर साल हो रहे भूकटाव की रोकथाम हेतु स्थाई उपाय करने की मांग की जिसपर माननीय मंत्री ने ग्रामीणों को आस्वस्त कराया कि गोला नदी से हो रहे भूकटाव की रोकथाम हेतु कार्यदाई संस्था ब्रिडकुल के माध्यम से प्रस्ताव तैयार किया जा रहे है, उसके अनुरूप शीघ्र कार्य प्रारम्भ किया जाएगा, ताकि समस्या का स्थाई समाधान हो सके।निरिक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने उप जिलाधिकारी लालकुआँ, अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं वन विभाग के अधिकारियों से नुकसान एवं सुरक्षा कार्यों आदि के बारे में जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

इस दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी ने अवगत कराया की भूकटाव को रोके जाने हेतु तात्कालिक रूप से वन विभाग के माध्यम से 38 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, इसके अतिरिक्त क्षेत्र के स्थाई समाधान हेतु वन विभाग, सिंचाई विभाग एवं ब्रिडकुल के माध्यम से संयुक्त निरीक्षण कर लिया गया है कार्यदाई संस्था ब्रिडकुल के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नहरों के किनारे वृक्षारोपण करके दिया हरियाली को बढ़ाने का संदेश, सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त के अलावा कई अधिकारियों ने किया सहयोग

इस दौरान माननीय मंत्री ने अधिकारियों को क्षेत्र में हुए नुकसान का आंकलन करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौला नदी के कारण हर वर्ष होने वाले भूकटाव जिससे स्थानीय लोगों को नुकसान होता है उसका स्थाई समाधान करना आवश्यक है, इस हेतु कार्यदाई सस्था ब्रिडकुल, सिंचाई व वन विभाग शीघ्र ही बाढ़ सुरक्षा कार्यों को संपन्न कराऐं।

निरीक्षण के दौरान उप जिला अधिकारी रेखा कोहली, अधिशासी अभियंता सिंचाई दिनेश रावत, उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, बीडीओ तनवीर असगर, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, दीपेंद्र कोश्यारी, कमलेश चंदोला सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉