Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड की धामी सरकार में कैबिनेट के विस्तार होने की उम्मीद, पांच मंत्री पदों पर नए चेहरों की ताजपोशी लगभग तय

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  उत्तराखंड की धामी सरकार में एक बार फिर कैबिनेट में विस्तार होने की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयानों ने साफ कर दिया है कि राज्य में जल्द ही कैबिनेट विस्तार हो सकता है। लंबे अरसे से खाली पड़े पांच मंत्री पदों पर अब नए चेहरों की ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि धामी मंत्रिमंडल में चार पद लंबे समय से रिक्त हैं, जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ। इन पदों पर नियुक्ति को लेकर कई बार कवायद हुई, लेकिन हर बार मामला अधर में लटक गया। अब जबकि मुख्यमंत्री धामी ने खुद कहा है कि “हाईकमान से बातचीत चल रही है, जल्द फैसला होगा” तो सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

भाजपा सूत्रों के अनुसार दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी और शीर्ष नेतृत्व के बीच हुई बातचीत में कैबिनेट विस्तार का खाका लगभग तैयार हो चुका है। अब बस पार्टी हाईकमान की अंतिम मुहर बाकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

संभावित चेहरों की बात करें तो खजान दास, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, विनोद कंडारी, भरत चौधरी, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल और राम सिंह कैड़ा जैसे दिग्गज विधायकों के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं। इन नेताओं के समर्थकों ने भी अंदरखाने से जोर-आजमाइश शुरू कर दी है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, “भाजपा लोकतांत्रिक परंपराओं के तहत काम करने वाली पार्टी है। हाईकमान के निर्देश मिलते ही कैबिनेट के खाली पदों को भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही धामी कैबिनेट का चेहरा बदलने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि संगठन संतुलन और क्षेत्रीय समीकरण साधते हुए किसे मंत्री पद की कुर्सी मिलती है और किसकी उम्मीदों पर फिर पानी फिरता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉