Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान की गणना का कार्य शुरू, गणना कार्मिक घर-घर जाकर लेंगे जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कुमाऊँ कमिश्नर व सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने अवगत कराया कि भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना का कार्य प्रारंभ हो गया है, इसके अंतर्गत घर-घर जाकर संगणक व गणना टीम द्वारा भवन गणना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने मंडल वासियों से अपील करते हुए अवगत कराया कि गणना कार्मिक उनके घरों पर आएंगे, उनके पास अपना सरकारी पहचान पत्र भी होगा। जिसे आप सत्यापित भी कर सकते हैं। उनके द्वारा घर घर जाकर आपसे (प्रत्येक घर से) कुछ जानकारी और कुछ सूचनाऐं ली जाएगी, उनके द्वारा ली जा रही सूचना को सभी लोग गणना टीम को अवश्य ही उपलब्ध कराएं। आयुक्त ने नागरिकों को अवगत कराते हुए कहा कि गणना के दौरान उनके भवन पर कुछ जगह मार्किंग भी गणना कार्मिक कर सकते है जिसमें कोई नंबर भी डाल सकते हैं तो उसमें कोई ऐसी स्थिति न हो कि आप उसका विरोध करें और इसमें आपको भी पूरा-पूरा सहयोग करना आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

कुमाऊं आयुक्त ने जनता से अपील करते हुए कहा कि उन्हें जनगणना के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी आदि लेनी हो तो, वह टॉल फ्री नंबर 1855 जो प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक कार्य करेगा, इसका पूरा लाभ लेते हुए, इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपना सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉