Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा, 6 गवाहों ने दी अदालत में गवाही

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:- सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो न्यायाधीश संगीता आर्य ने दोषी को 20  साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। मामले में छह गवाहों ने अदालत में गवाही दी।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला कोतवाली खटीमा क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार, 13 अक्तूबर 2021 की शाम एक व्यक्ति अपनी सात वर्षीय बेटी को सड़क किनारे खड़ा कर दुकान से सामान लेने गया था। वापस लौटने पर बच्ची वहां नहीं मिली। घर पर भी बच्ची नहीं मिली तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों से बच्ची के चीखने की आवाज सुनाई दी। परिजनों और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि पीलीभीत निवासी रविंद्र कुमार बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना पूरी करने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। मामले की सुनवाई विशेष पॉक्सो न्यायाधीश संगीता आर्य की अदालत में हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

गवाहों के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों और अधिवक्ताओं की दलीलों पर विचार करने के बाद अदालत ने रविंद्र कुमार को दोषी पाया। कोर्ट ने उसे 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉