Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

दयारा बुग्याल ट्रैक पर गई एक महिला ट्रैकर लापता, वन विभाग, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार चला रहीं सर्च अभियान

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी:- दयारा बुग्याल ट्रैक पर गई नैनीताल निवासी एक महिला ट्रैकर के लापता होने से प्रशासन और राहत एजेंसियों में हड़कंप मच गया। महिला पिछले तीन दिनों से लापता है, जिसकी तलाश में वन विभाग, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, नैनीताल निवासी बबिता पांडे (30 वर्ष) स्थानीय ट्रैकिंग एजेंसी के माध्यम से आए 10 सदस्यीय ट्रैकर्स दल का हिस्सा थीं। दल दयारा बुग्याल ट्रैकिंग के लिए पहुंचा था और शुक्रवार रात गोई कैंप क्षेत्र में ठहरा हुआ था।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात बबिता पांडे अपने टेंट से बाहर निकली थीं, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। शनिवार सुबह जब साथी ट्रैकर्स ने उनकी तलाश की और कोई सुराग नहीं मिला तो ट्रैकिंग एजेंसी से जुड़े लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और लापता महिला की खोज के लिए वन विभाग, पुलिस तथा एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों को लगाया गया। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और बदलते मौसम के बीच लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया है।

रेंज अधिकारी टकनौर रूपमोहन नौटियाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला ट्रैकर की तलाश जारी है। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैकिंग दल के अन्य सदस्यों को गोई कैंप में ही रोका गया है और उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉