Medical
उत्तराखण्ड

पटाखा बनाने की सामग्री में विस्फोट, कमरे की छत उड़ी, एक व्यक्ति घायल, हायर सेंटर किया रेफर

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:-  आज सुबह ज्वालापुर के लोधामंडी इलाके में पटाखा बनाने की सामग्री में हुए भीषण विस्फोट से कमरे की छत उड़ गई और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे  हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना सोमवार सुबह लगभग 8:00 की है , जब आजाद नामक व्यक्ति अपने घर की पहली मंजिल पर पटाखे बना रहा था। इसी दौरान विस्फोट हुआ और अचानक आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव को मिली लिफ्ट सिंचाई योजना की सौगात, 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनेगी सिंचाई योजना, किसानों को मिलेगा लाभ
Ad

विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कमरे की छत उड़ गई और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। आजाद मलबे के नीचे दब गया और बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

धमाके की सूचना पाकर ज्वालापुर कोतवाल प्रदीप बिष्ट मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि घटना पटाखे बनाने की सामग्री में विस्फोट होने से हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल

घटना के वक्त आजाद की पत्नी घर से बाहर थी, जबकि बच्चे नीचे के कमरे में मौजूद थे। गनीमत यह रही कि इस विस्फोट में अन्य व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। पुलिस अब घटना के पीछे का कारण और विस्फोटक सामग्री की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉