Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सनातन धर्म की आड़ लेकर लोगों को ठगने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में सनातन धर्म की आड़ लेकर लोगों को ठगने वाले भेषधारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को ऑपरेशन कालनेमि शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां असामाजिक तत्वों के द्वारा साधु-संतों का भेष धारण कर विशेषकर महिलाओं को ठगने का कार्य किया जा रहा हैं। इससे न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि सनातन परंपरा की छवि को भी ठेस पहुंच रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार असुर कालनेमि ने साधु का रूप धारण कर लोगों को भ्रमित किया था, वैसे ही आज कई कालनेमि समाज में सक्रिय हैं। सरकार सनातन संस्कृति की रक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। आस्था के नाम पर पाखंड फैलाने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉