Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड परिवहन निगम का बड़ा कदम: ऑनलाइन टिकट पर किराए में मिलेगी 10% की छूट

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड परिवहन निगम ने यात्रियों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब निगम की किसी भी बस सेवा में ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर आने-जाने (रिटर्न) के किराये में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इतना ही नहीं, ग्रुप बुकिंग पर भी चौथे टिकट से छूट शुरू होगी, जो 15 प्रतिशत तक जाएगी। यह नई व्यवस्था 28 नवंबर से लागू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

किराये में छूट की नई व्यवस्था ऐसे मिलेगी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

रिटर्न जर्नी डिस्काउंटः

ADVERTISEMENTS Ad

यदि यात्री एक साथ आने और जाने का टिकट बुक करते हैं, तो कुल किराये में 10% छूट दी जाएगी। यह छूट परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बस सेवाओं पर लागू होगी।

ग्रुप टिकट पर डिस्काउंट (एक तरफ की यात्रा): अधिकतम 6 टिकट की समूह बुकिंग पर –

1 से 3 टिकटः पूरा किराया

4वां टिकट: 10% छूट

5वां टिकट: 12% छूट

6वां टिकट: 15% छूट

यह भी पढ़ें 👉  नहरों के किनारे वृक्षारोपण करके दिया हरियाली को बढ़ाने का संदेश, सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त के अलावा कई अधिकारियों ने किया सहयोग

निगम के महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह ने बताया कि इन नई योजनाओं से नियमित यात्रियों, शादी-ब्याह के सीजन और घूमने-फिरने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।

परिवहन निगम की मई में हुई बैठक में जनवरी से मार्च और अगस्त, सितंबर व दिसंबर को लीन सीजन मानते हुए किराये में छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इसको लेकर निगम ने अब रिटर्न और ग्रुप टिकट डिस्काउंट की योजना लागू की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉