Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आगामी 20 जून से लालकुआं से प्रयागराज के लिए साप्ताहिक ट्रेन का होगा संचालन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 20 जून से लालकुआं से प्रयागराज के लिए रेल सेवा शुरू हो रही है। श्री भट्ट ने बताया कि आगामी 20 जून से लालकुआं और प्रयागराज के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन का संचालन होगा, जो कि शुक्रवार को लालकुआं से प्रयागराज को रवाना होगी जबकि प्रत्येक बृहस्पतिवार को प्रयागराज से लालकुआं ट्रेन आएगी और यह ट्रेन बरेली, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी।

श्री भट्ट ने कहा कि लंबे समय से इस ट्रेन के लिए केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर पत्राचार कर रहे थे आखिरकार उत्तराखंड वासियों के लिए यह सौगात मिली है। अब प्रयागराज दर्शन के लिए जाने वाले उत्तराखंड वासियों को इस रेल संचालन से सुविधा मिलेगी, इसके अलावा प्रयागराज से लालकुआं आने वाली ट्रेन में उत्तराखंड के विभिन्न पर्वतीय एवं धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने के लिए लोग उत्तर प्रदेश से आ सकेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

श्री भट्ट ने इस रेल संचालन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉