Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

दो सगी बहनों की बरसाती नाले में बहने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने किये शव बरामद, घटना के कारणों की जांच जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  राजधानी देहरादून में दो सगी बहनों की बरसाती नाले में बहने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव बरामद कर लिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक आज गुरुवार शाम करीब छह बजे राजेश मित्तल निवासी नई बस्ती थाना क्लेमेंटाउन देहरादून द्वारा थाने पर सूचना दी की दुर्गा मंदिर नई बस्ती क्लेमेंट टाउन में दो बच्चियां बरसाती नाले में तेज बहाव में बहकर नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे फंस गई है। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। मौके पर लोगों द्वारा पुलिस के पहुँचने से पूर्व ही दोनों बच्चियों को रैंप के नीचे से बाहर निकाल दिया गया था। दोनों बच्चियों की डूबने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

मौके पर मृतक बच्चियों की माता रीना कुमारी पत्नी रुदल सदा निवासी ग्राम छोटम पिपरा थाना चौथन जिला खगड़िया बिहार हाल निवासी दुर्गा मंदिर के पास नई बस्ती थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून द्वारा बताया गया कि उनकी दोनों बेटियां लक्ष्मी कुमारी उम्र 7 वर्ष व सोनाक्षी कुमारी उम्र 3 वर्ष दोपहर के समय घर के बाहर बरसाती नाले में नहाने गई थी तथा नाले में तेज पानी आने के कारण वह बहकर नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे फस गई, जब कुछ समय पश्चात उनकी खोजबीन की तो मेरी बड़ी पुत्री की टांगे रैंप के नीचे दिखाई दी, तब लोगों की सहायता से उन्हें बाहर निकाला, तब तक उन दोनों की पानी में डूबने के कारण मृत्यु हो गई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

रीना कुमारी द्वारा बताया गया कि वह तथा उनके पति नई बस्ती में किराए में रहते हैं व दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। उनके पति किसी काम से अपने गांव बिहार गए हुए हैं, जिन्हें जानकारी दे दी गई है। आस पास के लोगों से पूछताछ में भी उनके द्वारा दोनों बच्चों की मृत्यु पानी के नाली के ऊपर बने रैंप के नीचे फंसने व डूबने से होना होना बताया गया।

पुलिस द्वारा दोनों बच्चियों के शवो का पंचायतनामा भरकर उन्हें अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है, घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉