Medical
उत्तराखण्ड

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर कार खाई में गिरी, बुजुर्ग महिला और चालक की मौत, मां- बेटे सहित तीन लोग घायल

ADVERTISEMENTS Ad

देवप्रयाग:- ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर पाली पुलिया के पास एक कार खाई में गिरने से बुजुर्ग महिला और चालक की मौत हो गई। जबकि मां-बेटे सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है। कार सवार चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सांसद भट्ट व मंत्री कैड़ा ने किया 40 करोड़ की लागत से बनने वाले 6 मोटर मार्गो का शिलान्यास, डामरीकरण से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति
Ad

कोतवाल देवप्रयाग कृष्णकांत ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब पौने 6 बजे देवप्रयाग से चार किमी आगे श्रीनगर मार्ग पर कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे।

ADVERTISEMENTS Ad

दुर्घटना में सत्येश्वरी देवी 72 वर्ष पत्नी हुकुम सिंह चौहान, किमखाल, कर्णप्रयाग और चालक अनिल पुत्र सुदर्शन निवासी किमोली पारतोली, चमोली की मौत हो गई।

दुर्घटना में 45 वर्षीय सुनीता पत्नी लक्ष्मण सिंह और उनका 18 वर्षीय बेटा टीसा रावत निवासी रुद्रप्रयाग और 33 वर्षीय उत्तम सिंह निवासी लाडोली रुद्रप्रयाग गम्भीर घायल हो गए। पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉