Medical
उत्तराखण्ड

पीसीएस मुख्य परीक्षा दो फरवरी से, हल्द्वानी और हरिद्वार में बनाए गए परीक्षा केंद्र

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा दो फरवरी से होगी। आयोग ने विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। वहीं, लोअर पीसीएस परीक्षा के आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार शुरू हो चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, पीसीएस मुख्य परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी के विभिन्न केंद्रों पर दो से पांच फरवरी के बीच होगी। दो फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य हिंदी, द्वितीय पाली में निबंध
तीन फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन-1, द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन-2
चार फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन-3, द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन-4
पांच फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन-5, द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन-6 की परीक्षा होगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर 17 जनवरी को जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र में किसी तरह का परिवर्तन स्वीकार नहीं होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad

आयोग ने लोअर पीसीएस परीक्षा के आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए विंडो खोल दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे 20 जनवरी तक अपने आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad

आयोग की वेबसाइट पर त्रुटि सुधार के लिंक पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर की मदद से लॉग इन करें। आवेदन में एक बार त्रुटि सुधार करने के बाद दोबारा सुधार का मौका नहीं मिल सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉