Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने राजकीय बालिका इंटर में पुस्तकालय का किया निरीक्षण, पाठकों की संख्या बढ़ाने के पुस्तकालय प्रभारी को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-   राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में संचालित पुस्तकालय का आज अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय प्रभारी से वर्तमान में पुस्तकालय की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान पुस्तकालय में पंजीकृत पाठकों की वर्तमान संख्या 85 को बढ़ाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश पुस्तकालय प्रभारी को दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए पर्यटकों से 18 हजार रुपए लेकर छोड़ने का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर
Ad

इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में जिला खनिज न्यास निधि के अंतर्गत 74 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पुस्तकालय भवन का भी निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुस्तकालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग से आए अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। कार्यदाई संस्था से आए सहायक अभियंता ने अवगत कराया कि वर्तमान तक 80% कार्य पूर्ण हो गया है, शेष कार्य गतिमान है। अपर जिला अधिकारी ने कार्यदाई संस्था के अधिकारों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य, पुस्तकालय प्रभारी सहित कार्यदाई संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉