Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

हादसा- भारी बारिश बनी जानलेवा: पहाड़ी से आया मलबा मकान में घुसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:- पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा होने लगी है। अल्मोड़ा जिले में बारिश के बीच देर रात एक दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमेश्वर तहसील क्षेत्र के हवालबाग ब्लॉक अंतर्गत वडयूड़ा गांव में पहाड़ी से अचानक मलबा खिसककर एक मकान में जा घुसा। हादसे में घर के भीतर मौजूद एक ही परिवार के तीन लोग मलबे के नीचे दब गए। रेस्क्यू टीमों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा देर रात करीब दो बजे हुआ। क्षेत्र में उस समय तेज बारिश हो रही थी। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी का मलबा अचानक खिसका और नीचे स्थित मकान को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, तब तक मलबा मकान के भीतर पहुंच चुका था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम मौसम का बदला मिजाज, तापमान में आई गिरावट, नौ जिलों में अलर्ट जारी, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना
Ad

महिला समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान प्रेमा देवी पत्नी राजेंद्र राम, कल्पना आर्या पुत्री राजेंद्र राम और मनीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मलबे में दबने वालों में एक महिला और उनके बेटा-बेटी शामिल थे।

रात के अंधेरे और तेज बारिश के बीच अचानक हुए हादसे की खबर गांव में फैलते ही अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से भी बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रशासन और पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  गृह कलेश के चलते पत्नी की पाटल से वार कर की हत्या, आरोपी पति मौके से फरार, तलाश जारी

रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, फायर सर्विस, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। टीमों ने पहुंचते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। भारी बारिश और पहाड़ी से लगातार मलबा आने के कारण राहत एवं बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा।

रेस्क्यू टीमों ने मलबा हटाकर मकान के भीतर दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

गांव में पसरा मातम

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से वडयूड़ा गांव में मातम पसरा हुआ है। देर रात तक जिस गांव में बारिश की आवाज सुनाई दे रही थी, वहां हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉