Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने 2200 करोड़ की लागत से चल रहे कार्यों की समीक्षा की, तहसील, रकसिया नाला, सड़क, वर्षा जल निकासी पर होगा कार्य

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। कुमाऊँ आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने हल्द्वानी में 2200 करोड़ रुपये की लागत से  एडीबी एकीकृत शहरी अवसंरचना विकास परियोजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कुमाऊँ के प्रवेश द्वार हल्द्वानी के लिए यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार परियोजना की निगरानी सभी स्तरों पर सुनिश्चित की जा रही है। आयुक्त ने कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और कहा कि शीघ्र ही वे स्वयं स्थलीय निरीक्षण करेंगे।प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह ने जानकारी दी कि 336 करोड़ रुपये की लागत से हल्द्वानी तहसील परिसर में अत्याधुनिक बहुमंजिला भवन बनाया जाएगा, जिसकी टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस भवन में तहसील, उपजिलाधिकारी, उपनिबंधक कार्यालय, लाइब्रेरी, प्रेस क्लब, सेंट्रल रिकॉर्ड रूम, सीएमसी कंट्रोल रूम, सर्विलांस सेंटर तथा लगभग 650 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

उन्होंने बताया कि 30 करोड़ की लागत से 1500 मीटर लंबा रकसिया नाला आउटफॉल कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, और शेष कार्य जून तक, वर्षाकाल से पहले, पूरा कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

साथ ही शहर में 766 किमी पेयजल लाइन बिछाई जानी है, जिसमें से अब तक 250 किमी तक का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, 120 किमी सीवरेज लाइन में से 40 किमी का कार्य पूर्ण हो गया है। पेयजल योजना के अंतर्गत 14 सतही जलाशयों में से 2 का निर्माण पूर्ण हो चुका है, और 23 वार्डों में ओवरहेड टैंक, पाइपलाइन, 8 नए ट्यूबवेल तथा 25 मौजूदा टैंकों के सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रगति पर है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

128 करोड़ की लागत से वॉकवे से शनिबाजार तक वर्षा जल प्रबंधन का कार्य चल रहा है। वर्षाकाल में नैनीताल रोड पर जलभराव की समस्या को दूर करने हेतु 7 आउटफॉल का निर्माण किया जा रहा है, जिनके माध्यम से वर्षा जल को गौला नदी में छोड़ा जाएगा।

प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि मंडी से तीनपानी तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया गतिमान है। इसके साथ ही नैनीताल और कालाढूंगी सड़क के लिए 115 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी, प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह, संयुक्त निदेशक अर्थ-संख्या राजेन्द्र तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉